आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में चयनित केसरिया एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रगति की हुई समीक्षा

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में चयनित केसरिया एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रगति की हुई समीक्षा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह निदेशक नीरज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) अंतर्गत चयनित केसरिया एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रगति की गहन समीक्षा बैठक हुई।

उक्त बैठक में 05 मुद्दों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास के तहत 40 संकेतकों के प्रगति की समीक्षा हुई। जिसमें 07 स्वास्थ्य के संकेतकों, 07 पोषण के संकेतकों, 11 शिक्षा के संकेतकों, 05 कृषि एवं संबद्ध से संबंधित संकेतकों, 05 आधारभूत संरचना के संकेतकों तथा 05 सामाजिक विकास के प्रत्येक संकेतकों की समीक्षा के दौरान संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को ससमय आंकड़ों की प्रविष्टि तथा राज्य व केन्द्र के औसत से कम के संकेतकों में सुधार के लिए निर्देशित किया।

मौके पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार एवं केसरिया प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने आज कल्याणपुर प्रखंड का निरीक्षण किया।

इस दौरान समस्या के निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। बताया कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के माध्यम चयनित प्रखंडों को, जो कई संकेतकों व क्षेत्रों में पिछड़ गए हैं, उनको विकसित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया जाएगा। केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी कल 23 दिसंबर को केसरिया प्रखंड का निरीक्षण करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page