भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी स्मृति कार्यक्रम का आयोजन 24 से 31 तक : राधामोहन सिंह
-भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों का बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने किया सम्मान
मोतिहारी। स्थानीय लेमन ट्री में आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार ने नव निर्वाचित विधायकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का संचालन सुधीर गुप्ता ने किया। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी स्मृति आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन दिया। आयोजन को लेकर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से बताया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री सिंह ने धर्मेंद्र कुमार की सराहना की। कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, कृष्णनंदन पासवान, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव,लालबाबू गुप्ता मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन राज, निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना एवं उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह का अभिनंदन धर्मेंद्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं राकेश गुप्ता, महामंत्री संजय चौधरी, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, प्रवक्ता द्वय संजीव सिंह एवं साजिद रजा, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, प्रो. अरुण कुमार,
सुदीप कुमार, डॉ.हेना चंद्रा सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी है

