24 दिसम्बर तक शिक्षण संस्थानो को बंद रखने का डीएम ने दिया आदेश

24 दिसम्बर तक शिक्षण संस्थानो को बंद रखने का डीएम ने दिया आदेश
Facebook WhatsApp


-सरकारी एवं गैर सरकारी सभी पर आदेश लागू
मोतिहारी। जिले में प्रतिकूल मौसम के चलते 21 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई थी, लेकिन लगातार जारी ठंड एवं शीत लहर की स्थिति अब भी बनी हुई है। तापमान में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।   मौसम की परिस्थितियां अभी भी अत्यंत विपरीत बनी हुई हैं, जो विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। लिहाजा मौसम के विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए  स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में पूर्व में जारी आदेश की अवधि को विस्तारित किया जाना आवश्यक है।

फलस्वरूप जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां 24 दिसम्बर तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। अलबत्ता यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपील किया है कि  बच्चों एवं बुजुर्ग अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में नही आये। उन्होने आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों में परीक्षा का संचालन हो रहा है, वे इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page