लूट का ट्रक सहित 5 अंतरजिला लुटेरे भागलपुर से गिरफ्तार

लूट का ट्रक सहित 5 अंतरजिला लुटेरे भागलपुर से गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-5 दिसंबर को बेहोशी की हालत में मिला था ट्रक का चालक,नशा देकर लूटा गया ट्रक

-कोटवा में कोयला अनलोड कर लौट रहे ट्रक को बदमाशो ने लूटा

मोतिहारी।पीपरा थाना पुलिस ने लूटी गई ट्रक को भागलपुर से बरामद कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में भागलपुर मंडापुर का अभिषेक शर्मा, राजू कुमार शर्मा ,भागलपुर इशाचक का मनोज शर्मा, गोराडीह का विजय शर्मा और भागलपुर मारूचक् का बबलू तांती शामिल है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने इस मामले का उद्वेदन किया है। बताया गया है कि 5 दिसंबर को पिपरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव के एनएच के किनारे से एक व्यक्ति को अचेता अवस्था में उठाया गया। जिसका इलाज करने के बाद वह होश में आया तो पुलिस को बताया कि वह एक ट्रक चालक है जो झारखंड से कोयला लेकर कोटवा थाना क्षेत्र में अनलोड कर लौट रहा था।

इस बीच उसे चाय में नशा पिलाकर उसकी ट्रक लूट ली गई।मामले में ट्रक मालिक द्वारा पीपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त घटना को लेकर पुलिस के स्पेशल टीम पीपरा थाने के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर भागलपुर से ट्रक सहित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page