शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का नुकसान
-बेटी की शादी के लिए खरीदी गई सभी समाग्री जलकर राख
सुगौली। प्रखंड के छपरा बहास पंचायत के दुबे टोला वार्ड नंबर एक में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे ताहिर मियां का फूस का घर पूरी तरह जल कर राख हो गया। आग की लपटों में घर में रखे एक-एक सामान देखते हीं देखते नष्ट हो गये।
बताते है कि ताहिर अपनी बेटी की शादी तय कर चुके है। फलस्वरूप शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, गहने, बर्तन, फर्नीचर, नकदी सहित घर के सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गई।

आग लगते ही लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गये, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि काबू कर पाना मुश्किल था। वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन दल पहुंची एवं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था।अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आपदा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

