मोतिहारी पुलिस ने सौ फरार अपराधियो पर किया इनाम की घोषणा

मोतिहारी पुलिस ने सौ फरार अपराधियो पर किया इनाम की घोषणा
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे सौ अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने इनाम की घोषणा की है।उक्त घोषणा के साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि यदि ये सभी इनामी अपराधी 10 दिनों में न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते है, तो उनके खिलाफ पुलिस न्यायिक आदेश प्राप्त कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी।यहां बता दे कि जिन अपराधियो के विरूद्घ इनाम की घोषणा की गई है उनमें सबसे उपर मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता के पति व बीते विधानसभा चुनाव में मोतिहारी से राजद के प्रत्याशी देवा गुप्ता का नाम शामिल है। देवा पर एक लाख की इनाम राशि घोषित की गई है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक देवा पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या के दो ऐसे मामले है जिसमें वो फरार चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त अवैध शराब के धंधेबाज भू-माफिया, लूट, डकैती जैसे जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल लोगो के विरूद्घ भी इनाम घोषित किये गये हैं।

पुलिस की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक जिन शराब धंधेबाजों के खिलाफ इनाम राशि घोषित की गई है उनमें पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के सूरजपुर कोरिया टोला निवासी रंजीत गुप्ता, राजेपुर थाना के वाजिदपुर निवासी राजेश राय के नाम प्रमुख हैं।

वहीं, डकैती के मामले में आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थानाक्षेत्र के बथना निवासी इंदल भगत के खिलाफ बीस हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

इन लोगो पर इनाम की घोषणा के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने अपना मोबाइल नंबर 9031827100 भी जारी करते हुए कहा है,कि इनलोगो से जुड़ी कोई भी सूचना इस नंबर पर देने को कहा गया है। सूचना देने वालो का नाम गोपनीय रखते हुए उन्हें ईनाम राशि एकमुश्त दी जायेगी।

उल्लेखनीय है,कि शनिवार को घोषित किये गये कुल सौ ईनामी अपराधियों में हत्याकांड के 17, शस्त्र अधिनियम के 8, लूटकांड के 10, डकैती के 3, शराब कांड के 52, भू माफिया 2, रंगदारी का 1, एनीडीपीएस एक्ट के 3, दुष्कर्म के 2 और चोरी की घटनाओं के 2 आरोपित शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page