सुगौली में सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ
पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली नगर स्थित ऐतिहासिक महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में पश्चिम चंपारण सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ शनिवार को किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जयसवाल विधायक बबलू गुप्ता,विधायक विशाल शाह पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, उप विकास आयुक्त, डॉ.प्रदीप कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सांसद खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकस्सी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, बनकटवा, छौड़ादानो, आदापुर, बंजरिया के विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मंच संचालन का कार्य अरविंद कुमार शारीरिक शिक्षक के द्वारा किया गया। वही कबड्डी,वालीबाल,एथलेटिक्स व रस्साकस्सी खेल विद्या में संबंधित खेल के सचिव एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ़,अशोक पांडे रामगोपाल खंडेलवाल,राम इकबाल प्रसाद ,अंकुर चौधरी ,अली हसन विकास शर्मा,नारायण प्रसाद,संजय संजू विजय जायसवाल ,संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे
कबड्डी बालिका अंडर 19 आयु वर्ग में रेशमा देवी प्रोजेक्ट स्कूल रामगढ़वा विजेता जीएमएस सुगौली लैन हिंदी ने उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में बालक 200 मीटर में प्रथम- कमलेश कुमार जुनून फिजिकल एकैडमी सुगौली, द्वितीय-मालवद्दीन आलम सीताराम प्लस टू हाई स्कूल लाल सरैया, तृतीय- अनिकेत कुमार करमवा।
एथलेटिक्स 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम निभा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर पटनी, द्वितीय कुमंती कुमारी एमजेके क्लब सुगौली
तृतीय अर्चना कुमारी जुनून फिजिकल एकैडमी सुगौली
एथलेटिक्स 400 मीटर बालक वर्ग में विवेक कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय एवं शरीफ आलम तृतीय।
एथलेटिक्स 400 मी बालिका वर्ग में आशा कुमारी प्रथम एमजेके क्लब, अर्चना कुमारी द्वितीय जुनून फिजिकल एकैडमी, पल्लवी कुमारी तृतीय आरडीपी रामगढ़वा।
वही शॉटपुट बालक वर्ग में प्रथम आबिद राजा एमजेके क्लब सुगौली, द्वितीय राजीव कुमार रक्सौल एवं तृतीय शुभम कुमार एमजीके क्लब सुगौली रहे।
जबकि लंबी कूद में विरकेश्वर कुमार नंद हाई स्कूल प्रथम, मिथिलेश कुमार नंद हाई स्कूल द्वितीय, गुरप्रीत कुमार नंद हाई स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकस्सी बालक वर्ग में जीएमएस सुगांव विजेता एवं कैंब्रिज स्कूल रक्सौल उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वही रस्साकस्सी बालिका वर्ग में रेडियंस बालिका एकेडमी सुगौली की टीम विजेता एवं जुनून फिजिकल एकैडमी सुगौली की टीम विजेता बना।

