जीविका की सिलाई ट्रेनिंग में 76 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

जीविका की सिलाई ट्रेनिंग में 76 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp

-रोजगार दिलाने की दिशा ने जारी है प्रयास

कोटवा। प्रखंड में जीविका के द्वारा महिलाओं को रोजगार देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस दौरान रौशनी सीएलएफ कोटवा में जीविका दीदियों को एक सप्ताह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अबतक तीन फेज में कुल 76 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। तीसरे फेज में 28 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण दो दिन बाद सम्पन्न हो जायेगा।

यह प्रशिक्षण एक सप्ताह का होता है। जीविका द्वारा इसके लिए एक मास्टर ट्रेनर और दो को – ट्रेनर को रखा गया है। जिसे प्रतिदिन का मेहनताना दिया जाता है। बीपीएम जीविका , अंशिका आर्या ने बताया कि सरकार की योजनाओं के मुताबिक जीविका के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही उन्हें स्वाबलंबी बनाये जाने के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है । महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के बाद अब उनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त जीविका दीदियों को पेंट , शर्ट , स्कर्ट आदि सीलने का प्रशिक्षण मुख्य रूप से दिया जा रहा है । प्रशिक्षित महिलाओं को आंगनबाड़ी सहित अन्य संस्थानों के ड्रेस सिलाई का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा , जिससे उनको रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा।

दूसरी ओर जीविका की चार महिलाओं को प्रखंड कार्यालय में सफाइकर्मी के रूप में लगाया गया है। जिसमें प्रत्येक महिला को जीविका की ओर से 6 हजार रुपए का मासिक तनख्वाह दिया जा रहा है। बाद में यह राशि बीडीओ के द्वारा सीआईएफ ( क्लस्टर लेबल फेडरेशन ) के माध्यम से जीविका को हस्तानांतरित किया जायेगा। इस तरह से प्रखंड जीविका संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page