लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र के बंबिरवा में हुए एक लूट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सिकेन्द्र कुमार, पिता सुधीश राय, सिरसिया, थाना पिपरा कोठी का निवासी बताया गया है
जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोटवा थाने में कांड संख्या 357 / 25 दर्ज है , जिसमें तीन नामजद किए गए थे। बता दे कि 26 सितंबर 2025 को हरसिद्धि दामोवृति गांव निवासी देशराज कुमार ने कोटवा थाना क्षेत्र के बंबिरवा में अपने साथ हुए लूटपाट के मामले में सीकेंद्र सहित तीन लोगों को नामजद किया था।
जिसमें सीकेनद्र का भाई सतेंद्र कुमार पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। वही एक अभियुक्त अब भी फरार है।सिकेन्द्र कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी कोटवा थाना कांड संख्या 394/23 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

