बेकाबू ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

बेकाबू ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार के कैमूर जिले में शनिवार की सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ।एक कार और बेकाबू ट्रक की जबरदस्त टक्कर में भभुआ मुख्यालय डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना जिले के मोहनिया थाना इलाके के दादर के पास हुई।स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिये हॉस्पिटल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी समेत सभी पुलिसकर्मी पटना से भभुआ लौट रहे थे,इसी दौरान जैसे ही पुलिसकर्मियों की कार दादर के पास पहुंची,तो गलत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस घटना में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची,और स्थानीय लोगो की मदद से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिये मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल, घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है, साथ ही घटना को लेकर जांच-पड़ताल भी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page