जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान महिला की हुई मौत,तीन गिरफ्तार

जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान महिला की हुई मौत,तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। लखौरा थाने के लक्ष्मीपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मृतका बाबूलाल सहनी की 55 वर्षीय पत्नी बबीता देवी बताई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक बाबूलाल और उसके पड़ोसी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था , इस बीच शुक्रवार को दोनों लोगों के बीच का वैमनस्य मारपीट का रूप के लिया। बताया जाता है कि लाठी डंडे एक मारपीट की गई इस बीच गम्भीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विवाद में अचानक मारपीट शुरू हो गई इस बीच संभव है कि महिला के सर ओर गम्भीर चोट लग गई नतीजतन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने के साथ ही शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर क्राइम सीन क्रिएट कर मामले का बारीकी से अवलोकन किया और साक्ष्य भी जुटाए। इस संबंध में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे ने बताया है कि मारपीट में महिला की मौत हुई है जिसको लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार के पूछताछ की जा रही है , अन्य संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page