किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्राकृतिक खेती करने के सिखाए गए गुर

किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्राकृतिक खेती करने के सिखाए गए गुर
Facebook WhatsApp

प्रशिक्षण उपरांत किसानों को दिया गया प्रमाणपत्र
कोटवा। प्रखण्ड के जसौली पट्टी में कृषि विभाग के आत्मा द्वारा प्राकृतिक खेती पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में किसानों को सम्बोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष कुमार राय एवं जिला पौध संरक्षण पदाधिकारी सुशील कुमार ने मिट्टी जाँच से सम्बंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन डॉ मनीष कुमार , प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक रवीश कुमार प्रशिक्षण बीज तैयार करने एवं कीटों से पौधा की सुरक्षा पर प्रकाश डाला ।

तीसरे दिन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्रसून गुंजन ने किसान को सरकार से मिलने वाले योजनाओं पर प्रकाश डाला। मास्टर ट्रेनर रविंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती की जानकारी दी और विजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, निमास्त्र, अज्ञनास्त्र, ब्रमास्त्र, वपसा, पंचगव्य, आदि बनाने के साथ इसके प्रयोग से होने वाले लाभ को बताया।

डॉ अंशु गंगवार, दिलीप कुमार सिंह के साथ प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने अपना अनुभव साझा किया। आखिरी दिन किसानों को क्षेत्र का भ्रमण कराया गया और प्रमाण पत्र, फेरोमन ट्रेप, बैग एवं एक एक पौधा दिया गया।

प्रशिक्षण को सफल बनाने में सुमन यादव, अंकिता पाण्डेय, राजेश्वर सिंह,किसान सलाहकार रंजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।प्रशिक्षण में सुनील सिंह, जगरनाथ भगत, धर्मेन्द्र सिंह,अरुण सिंह, श्याम कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, यमुना पंडित, कुमार गौरव, बच्चा सिंह के साथ सैकडों किसान शामिल रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page