महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने  के लिए आयोजित 20 दिवसीय ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सम्पन्न

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने  के लिए आयोजित 20 दिवसीय ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सम्पन्न
Facebook WhatsApp

रक्सौल। 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीमावर्ती महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम हरीपुर (वाइब्रेंट विलेज) में आयोजित 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस 

अवसर पर  संजय रावत, द्वितीय कमान अधिकारी, 47वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी युवतियों एवं महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़कर महिलाओं को  आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में  खेम राज, उप कमांडेंट, 47वीं वाहिनी,  दिनकर त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट,  राजन चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिकटा,  संजय कुमार, उप सरपंच ग्राम पंचायत सिकटा, श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह, सचिव, एनजीओ “सरेटा”, स्थानीय नागरिक, मीडियाकर्मी एवं प्रतिभागियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशिक्षण आयोजन के लिए एस.एस.बी. की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी युवाओं एवं महिलाओं के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपील की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page