गन्ना किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 

गन्ना किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 
Facebook WhatsApp

-सरकार गन्ना किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध: निदेशक 

मोतिहारी। गन्ना उद्योग विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का गन्ना किसान के बीच अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार एवं जानकारी पहुंचने के उद्देश्य से सहायक निदेशक ईख विकास के सौजन्य मोबाइल प्रचार वाहन का उपनिदेशक सह सहायक निदेशक ईख विकास मोतिहारी  अजीत कुमार प्रसाद ने हरि झंडी दिखाकर कार्यालय से रवाना किया। उन्होंने बताया कि  बिहार सरकार गन्ना किसानो के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।  किसान वित्तीय वर्ष 25-26 मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना अंतर्गत किसान बीज, बड चिप विधि, उपादान किट, का लाभ ले सकते है साथ ही गन्ना यंत्रीकरण योजना अंतर्गत 33 प्रकार के गन्ना यंत्र पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ में पंजीकृत डीलर के माध्यम से कार्य के लिए  केनकयर पोर्टल पर जा कर आवेदन कर सकते है। उन्होंने 

 गन्ना किसानों को विभाग से जुड़ने के लिए अधिक से अधिक  पंजीकरण कराने का अनुरोध किया, ताकि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ ले सकेंगें।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page