रामनाथ बने पीपराकोठी मुखिया संघ के अध्यक्ष

रामनाथ बने पीपराकोठी मुखिया संघ के अध्यक्ष
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी।प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत अंतर्गत झाखरा स्थित मुखिया संतोष शर्मा के आवास पर गुरुवार दोपहर मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया शामिल हुए, जहां आपसी सहमति से मुखिया संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में पंडिपुर पंचायत के मुखिया रामनाथ प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं टिकैता गोविंदापुर पंचायत की मुखिया सबीला खातून को उपाध्यक्ष तथा दक्षिणी ढेकहां पंचायत की मुखिया रंभा देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवचयनित पदाधिकारियों को उपस्थित मुखियो ने बधाई देते हुए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। जबकि 

 पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई। मुखिया संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर पंचायतों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुखिया संतोष शर्मा, हेमंत कुमार, रामनाथ प्रसाद यादव, नरेश यादव, क्यमुद्दीन अंसारी, उपमुखिया सुधीर शर्मा, श्रीकांत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page