बेहतर सेवा के लिए परसौनी वाजिद स्थित वैलनेस सेंटर को मिला एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र 

बेहतर सेवा के लिए परसौनी वाजिद स्थित वैलनेस सेंटर को मिला एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र 
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर परसौनी वाजिद को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड  का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण पत्र बुधवार को राष्ट्रीय टीम द्वारा केंद्र की सुविधाओं और सेवाओं की गहन जांच के उपरांत प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद को बल मिला है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने 25 अक्टूबर को वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध लाभार्थी सेवाओं, आधारभूत संरचना, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, मरीजों की सुविधा, संक्रमण नियंत्रण तथा सेवाओं की गुणवत्ता का वर्चुअल माध्यम से विस्तृत आंकलन किया था। जांच के दौरान टीम ने केंद्र पर दी जा रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की जांच, परामर्श सेवाएं सहित अन्य मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद एनक्वास प्रमाणन प्रदान किया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने इसे पूरी स्वास्थ्य टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केंद्र पर आने वाले मरीजों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सीएचओ. वेद प्रकाश, राजीव भूषण मिश्र, रवि कुमार, रूबी कुमारी, पूनम सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी एनक्वास प्रमाणन पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास बढ़ेगा और लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह उपलब्धि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page