47 वीं वाहिनी एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रुप से चलाया  पोलियो अभियान

47 वीं वाहिनी एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रुप से चलाया  पोलियो अभियान
Facebook WhatsApp

रक्सौल।47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं 

अनुमंडलीय अस्पताल, रक्सौल द्वारा चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए रेलवे स्टेशन, परिसर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस  दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ 47वीं वाहिनी एसएसबी के बलकार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।

रेलवे स्टेशन जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थान को चिन्हित कर यह अभियान इसलिए चलाया गया, ताकि यात्रा के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

अभियान के दौरान अभिभावकों को भी पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चों को समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।  एसएसबी के सहयोग से अभियान शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने इस सहयोग के लिए 47वीं वाहिनी एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समन्वित प्रयासों से ही पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page