बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी,1109 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन कटा

बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी,1109 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन कटा
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में डिविजन अंतर्गत अवैध रूप से बिजली जलाने वाले 96 व्यक्तियों के विरुद्ध चालू माह में एफआईआर दर्ज कराया गया है। जाहिर है राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग खासे संजीदा है, नतीजतन माइक्रो लेबल पर मॉनिटरिंग जारी है।

जिसके तहत निरंतर अभियान चलाकर ग्राउंड लेबल पर बकायेदारों को चिन्हित कर राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। ये बातें विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से राजस्व संबंधित निर्देश के दौरान कही।

उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हड़काते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य हासिल करना है, इस कार्य  में सक्रिय रूप से सबकी सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार विद्युत विभाग आपूर्ति को लेकर चौबीसों घंटे सजग रूप से संकल्पित होकर सेवा दे रही है, तो ऐसे में आम उपभोक्ताओं को भी रेवेन्यू के मामले में अपने दायित्वों के निर्वहन में कुशलता दिखानी होगी।

चालू माह में डिवीजन अंतर्गत रक्सौल एवं घोडासहन सबडिवीजन के सभी सेक्सनों में चिन्हित डिफॉल्टरों की लाइन काटी जा रही है। वहीं अब तक करीब 11 सौ बड़े बकायेदारों की लाइने काटी जा चुकी है।

जबकि विभिन्न सेक्सनो में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर 96 लोगों पर विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि रक्सौल में 13, रामगढ़वा 12, आदापुर 12, घोड़ासहन 16, छौरादानों 12, बनकटवा 19 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जबकि रक्सौल सब डिविजन अंतर्गत 825 एवं घोड़ासहन सब डिविजन में अब तक 284 बड़े बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया हैं। फिलहाल सभी सेक्सनो में अलग अलग टीमें गठित कर राजस्व वसूली की जा रही है। विभाग के इस सख्ती से बकायेदारों एवं चोरी से बिजली जलाने वालों में हड़कंप व्याप्त हो गया है

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page