डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर लोगो में उत्साह
-20 दिसंबर को आएंगे सम्राट चौधरी, कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
रक्सौल।विॆधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के निवास स्थान पर आगामी 20 दिसंबर को हरैया, रक्सौल में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर लोगो में काफी उत्साह है। इसमें सांसद डॉ. संजय जायसवाल भी भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिला महामंत्री अजय पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया। इस दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि रक्सौल में उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जन-जन रोमांचित और उत्साहित है। चर्चित उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल हरैया रक्सौल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस दौरान 176 करोड़ के विकासात्मक कार्यो के योजनाओं के कार्यारंभ और शिलान्यास किया जायेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, जिला मंत्री मीरा कुशवाहा, अनुराधा शर्मा, छः मण्डलों के अध्यक्ष मृतुन्जय सिंह, नितेश पटेल, दिलीप कुशवाहा, रिंकू पांडेय, मुक्ति नारायण साह , नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गुप्ता समेत रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्थित थे।

