19 दिसंबर को जीविका रोजगार मेला का होगा आयोजन,बीडीओ ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

19 दिसंबर को जीविका रोजगार मेला का होगा आयोजन,बीडीओ ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना
Facebook WhatsApp

-13 कम्पनियां देगी रोजगार और प्रशिक्षण 

कोटवा। आगामी 19 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय के शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीविका के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रोजगार मेला के प्रचार-प्रसार के लिए प्रखंड कार्यालय से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बीडीओ चिरंजीवी पांडेय एवं जीविका की बीपीएम अंशिका आर्या ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गांव गांव में घूम-घूम कर रोजगार मेला की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा और बेरोजगार मेले में पहुंचकर लाभान्वित हो सकें। बीडीओ श्री पांडेय ने बताया कि रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कंपनियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ना है। मेला में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि, कौशल विकास से जुड़े संस्थान और जीविका के बीपीएम अंशिका आर्या मौजूद रहेंगी।

सुश्री आर्या ने बताया की युवाओं को नौकरी के साथ-साथ प्रशिक्षण और स्वरोजगार से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में युवक-युवतियां रोजगार मेला में शामिल होकर अपने भविष्य को नई दिशा दें। जीविका के अधिकारी मौसम राज ने बताया कि मेला में भाग लेने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और प्रचार रथ के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में कुल 13 कम्पनियां शिरकत कर रही है। 9 कंपनी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। सक्षम व्यक्ति को उसके योग्यता और टैलेंट के हिसाब से कार्य दिया जायेगा। वही दो कम्पनी प्रशिक्षण देने के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।आवश्यकता मुताबिक ये कम्पनियां अपने खर्च पर प्रतिभागी को स्किल देगी और तत्पश्चात रोजगार भी देगी। वही दो कंपनी सिर्फ प्रशिक्षण देगी , जिसके बाद व्यक्ति ट्रेंड होकर कही भी जॉब कर सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page