मनरेगा का नाम बदलने का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

मनरेगा का नाम बदलने का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला कांग्रेस कमिटी,  की ओर से जिला अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में  राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह ज्ञापन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त / कमजोर करने हेतु लाए जा रहे प्रस्तावित विधेयक के विरुद्ध है। जिला अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए काम के अधिकार की संवैधानिक गारंटी है। इस कानून के माध्यम से करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार, आजीविका की सुरक्षा और सामाजिक न्याय प्राप्त हुआ है। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना और अधिकार-आधारित कानून को समाप्त कर उसे एक केंद्र-नियंत्रित योजना में बदलना, न केवल गरीब विरोधी है, बल्कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, मूल्यों और विरासत पर सीधा हमला है। यह कदम श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक नैतिकता के विरुद्ध है।

इस मौके पर प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, मुनमुन जयसवाल , रूमा खा, चुमन जयसवाल, नन्द कुमार चौबे , ऋषि सिंह, रंजन शर्मा, यादवलाल पासवान , सतेन्द्र नाथ तिवारी, सतेन्द्र राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page