पीपराकोठी थानाध्यक्ष नपे,नए थानेदार की हुई पोस्टिंग
मोतिहारी। पीपराकोठी के तत्कालीन धनंजय कुमार को निलंबित किया गया है। वही 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि डीआईजी चंपारण रेंज हरकिशोर राय ने धनंजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
कांड के अनुसंधान में लापरवाही बरतने पर डीआईजी ने यह कार्रवाई की और उक्त एसआई और विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि उन पर विभागीय कार्रवाई शीघ्र शुरू कर दी जायेगी। रिक्त पद के आलोक में एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक 2018 बैच ब्रजेश कुमार को पिपराकोठी थाना की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह जिला आसूचना इकाई में प्रभारी पद पर पदस्थापित थे।

