लॉटरी धंधेबाज लॉटरी और कैश के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन छावनी चौक के नजदीक पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। जहा से एक कारोबारी को लॉटरी, कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है।
छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुबन छावनी में छापेमारी की। जहां से एक बदमाश को 25 बंडल लॉटरी, 5660 रुपए नकदी व मोबाइल के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया बदमाश जमला रोड निवासी आदित्य कुमार बताया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाश के अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी छापेमारी की जा रही है। वही उक्त लॉटरी धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

