एसएसबी के सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं की होगी सुनवाई
पीपरा कोठी। 71वीं वाहिनी एस.एस.बी. कैम्प द्वारा सशस्त्र सीमा बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधित शिकायतों व सुझाव के लिए आगामी 18 दिसम्बर 2025 को समय 11 बजे से पीपराकोठी कैम्प परिसर में बैठक बुलाई गयी है I बैठक में एसएसबी के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके आश्रित, पेंशन संबंधित शिकायतों या अन्य किसी किसी भी प्रकार के सुझाव सलाह को रख सकते हैं।उक्त जानकारी 71वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार ने दी I

