मोतिहारी के क्रिकेटर सकीबुल गनी व बादल कनौजिया का ट्रायल के लिए बुलावा

मोतिहारी के क्रिकेटर सकीबुल गनी व बादल कनौजिया का ट्रायल के लिए बुलावा
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।बीसीसीआई के तत्वधान में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी(50 ओवर)के लिए मोतिहारी के सकीबुल गनी व बादल कनौजिया को बीसीए ने ट्रायल के लिए कॉल किया हैं।पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों ने 16 दिसंबर को रिपोर्ट कर दिया हैं।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि सकीबुल गनी जहाँ लगातार विगत सत्रों में बिहार टीम के लिए खेल रहे हैं वही कप्तानी का जिम्मा भी सकीबुल के हाथों में हैं।सकीबुल पिछले कुछ सत्रों से लगातार बिहार रणजी टीम,सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम व विजय हजारे के लिए बनी टीम में भागीदारी कर रहे है और बढ़िया प्रदर्शन भी कर रहे हैं।वही बादल कनौजिया ने इस सीजन में सीनियर डिवीजन के मैचों और U-23 ग्रुप के मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया हैं साथ ही कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में भी उसने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।उल्लेखनीय है,कि

बीसीए सीनियर चयन समिति के सदस्य चेतन शर्मा,हरविंदर सिंह,सुनील कुमार सिंह,विष्णु शंकर व अनंत प्रकाश ने ट्रायल के लिए 38 खिलाड़ियों की सूची जारी किया हैं।इसीडीसीए से सम्बद्ध उपरोक्त दोनो खिलाड़ियों को बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,एनसीए कोच मनोज कनौजिया, अमित कुमार,रामेश्वर साह, वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, प्रभाकर जयसवाल,संजय कुमार टुन्ना, राशिद जमाल खान,गुलाब खान,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,अजय कुमार,प्रकाश कुमार कन्हैया,प्रिंस कुमार,राकेश कुमार,हरप्रीत सिंह सालूजा इत्यादि ने शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page