अभया बिग्रेड की महिला पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा और बचाव के दिये टिप्स

अभया बिग्रेड की महिला पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा और बचाव के दिये टिप्स
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना की महिला सब इंस्पेक्टर निधि कुमारी राय के नेतृत्व में मंगलवार को अभया ब्रिगेड अभियान के तहत नगर स्थित दीनदयाल बालिका माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के लिए रवाना किया। इस अवसर पर छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा,व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।

महिला एसआई ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। कानून महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने बताया कि समय पर पुलिस को सूचना देने से अपराधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई संभव है।

इस दौरान डायल 112,महिला हेल्पलाइन 1091 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई तथा इनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही अधिकारियों ने अपने सरकारी नंबरों को छात्राओं के बीच साझा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभया ब्रिगेड अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page