पूर्वी चंपारण के शिक्षक शिव शर्मा शिक्षक प्रतिभा सम्मान से हुए सम्मानित

पूर्वी चंपारण के शिक्षक शिव शर्मा शिक्षक प्रतिभा सम्मान से हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के दिलावरपुर पंचायत के खीरी टोला में नवसृजित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक शिव शर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए TFM शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पटना स्थित बिहार विधान परिषद के उपसभागार भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स (TFM) मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरभ, पूर्व कुलपति, पटना विश्वविद्यालय प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, SCERT के उपनिदेशक संजय कुमार, सीआईडी (एसपीबी) के निदेशक डॉ. विपिन कुमार चौधरी, प्रो. डॉ. वाणी भूषण, मंच के संयोजक डॉ. एस. के. पांडेय एवं संस्थापक डॉ. सुरेश कुमार सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने पर शिक्षक शिव शर्मा ने इस उपलब्धि को अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों एवं परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक का वास्तविक सम्मान विद्यार्थियों की सफलता और उनके उज्ज्वल भविष्य में निहित है,और वे आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page