एसपी करेंगे थाने स्तर पर विवादों की सुनवाई और निबटारा

एसपी करेंगे थाने स्तर पर विवादों की सुनवाई और निबटारा
Facebook WhatsApp

मुफस्सिल थाने में आज शाम पांच बजे से करेंगे सुनवाई

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार अपराध नियंत्रण के साथ ही कांडो के निष्पादन, कुर्की आदि को लेकर सुर्खियो में है। अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस कार्रवाई के कई नतीजो ने पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है। इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक का तत्कालिक कारवाई भी लोगो के जेहन में उतर गया है, लिहाजा लोग भी एसपी को सीधे संवाद करते हुए सूचनाएं भी दे रहे है।

जाहिर है कि उनके इस तरह के कार्यों की सराहना प्रत्येक अमन पसंद लोग करेंगे। अलबत्ता अब एक ऐसा निर्णय उन्होने लिया है, जिससे लोगों को काफी लाभ मिलने के आसार दिखने लगा है। लोगों को होनी वाली परेशानी, जानबुझ कर केश में फंसाएं जाने वालो सहित न्याय में विलंब आदि समस्याओं से शीघ्र निजात की दिशा एक बड़ी पहल वे मंगलवार यानि की आज से शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी उन्होने मीडिया को दिया है।आशा है,कि एसपी श्री प्रभात सहित न्याय की आस में एसपी से मिलने वालो के लिए मंगलवार का दिन शुभ साबित होगा।

जाहिर है थाने स्तर पर सुनवाई में आईओ हो या सुपरवाइजिंग ऑफिसर लगे हाथ उनसे भी पूछताछ की जायेगी और लोगों को तत्काल न्याय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई वे प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में करते है, जहां लोगों को फौरी कार्रवाई के तहत विधि संवंत न्याय सुनिश्चित कराया जाता है। लेकिन अब इस तरह जनसुनवाई का कार्य उन्होने थाना स्तर पर करने का जो निर्णय लिया है, जाहिर है कि थानाध्यक्ष सहित अधीनस्थ अधिकारी भी कार्यों के प्रति संवेदनशील होंगे, वहीं निर्दोष फंसे नहीं दोषी छुटे नहीं की नीति के तहत लोगो को काफी राहत मिलेगी।

अब देखना होगा कि उनके द्वारा दुसरी सुनवाई के लिए कौन से थाना का चुनाव किया जाता है। अलबत्ता इतना तो है कि पुलिस कप्तान इस मुहिम को यदि आगे तक चला दिए तो उन के इस निर्णय की सराहना लोगो के बीच खूब होगी। फिलहाल आगे की रणनीति की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एसपी श्री प्रभात इसको आगे भी जारी रखेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page