कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल बैंक की ओर से पौधारोपण

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल बैंक की ओर से पौधारोपण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बैंक के 115 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “पेड़ लगाए जीवन बचाएं” के अन्तर्गत समाहरणालय, मोतिहारी के परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण उपरांत जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने सेन्ट्रल बैंक के इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्त में रणधीर कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख ने जिलाधिकारी एवं

उप विकास आयुक्त का आभार व्यक्त किया। पौधारोपण में राजेन्द्र कुमार पांडेय, अग्रणी जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय के राहुल राज, प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page