यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, सात बसों और तीन कारों में लगी आग, 13 यात्रियों की मौत,25 झुलसे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, सात बसों और तीन कारों में लगी आग, 13 यात्रियों की मौत,25 झुलसे
Facebook WhatsApp

मथुरा।दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज तड़के सात बसों और तीन कारों में आग लगने से बड़ी जनहानि हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। 13 लोगो के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page