कोटवा के बनकटवा मध्य विद्यालय में दस दिन से पठन-पाठन ठप, छात्र पढाई से हो रहे वंचित

कोटवा के बनकटवा मध्य विद्यालय में दस दिन से पठन-पाठन ठप, छात्र पढाई से हो रहे वंचित
Facebook WhatsApp


कोटवा।  प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत स्थित बनकटवा मध्य विद्यालय में 2 दिसंबर से पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है, लिहाजा उसमें पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अधर में लटकता दिख रहा है। विवाद के बाद इतने दिनों तक लगातार विद्यालय के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इस वजह से बच्चों के अभिभावक सहित ग्रामीण, विभाग की उदासीनता से बेहद नाराज हैं। इस संबंध में बीईओ आनंद मोहन बिहारी ने बताया कि चार नए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जहां वे स्वयं उपस्थित होकर गुरुवार से ही विद्यालय का संचालन कराने वाले थे।इस बीच उनकी ड्यूटी दूसरे जगह लग गई, ऐसे में वे उपस्थित नहीं हुए। नतीजतन स्कूल का संचालन प्रारंभ नहीं हुआ। शुक्रवार को वे विद्यालय गए पर प्रतिनियुक्त शिक्षक नहीं पहुंचे, ऐसे में विधालय संचालित नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि प्रतिनियुक्त शिक्षक उक्त स्कूल में योगदान करने से कतरा रहे है। बहरहाल अब बीईओ का कहना है कि सोमवार से विद्यालय सुचारु ढंग से चलेगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विद्यालय सोमवार से संचालित हो रहा है या नहीं।

यहां बता दे कि  2 दिसंबर को इसी विद्यालय के 12 वर्षीय छात्र रवि अचानक स्कूल से लापता हो गया था। लापता होने के पांच दिन के बाद उसका शव स्कूल परिसर से सटे तालाब से बरामद हुआ था। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही स्कूल का माहौल तनावपूर्ण बन गया क्योंकि मृत बच्चे का परिजन शिक्षकों पर उसकी मौत में संलिप्त होने का आरोप लगा रहे थे।

पुलिस ने पांच शिक्षकों को थाने ले जाकर पूछताछ की थी। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बाद शिक्षा विभाग को तत्काल हस्तक्षेप कर स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षण के अनुकूल माहौल बनाकर स्कूल के संचालन में भागीदारी करनी चाहिए थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page