सभी के मान-सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता: कृष्णनंदन पासवान
-विधानसभा अंतर्गत सभी अधूरे कार्य को पूरा किया जायेगा
– पूर्व मंत्री सह विधायक ने कार्यकत्ताओ का स्वागत किया
हरसिद्धि। मुख्यालय स्थित एक रिसोर्ट सेंटर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि बीते वर्ष विधान सभा में जो भी काम अधूरे थे, उसको पूरा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा सदैव करूंगा। मैं विधायक ही नहीं आप सबों का भाई और बेटा हूं, जो सेवा के माध्यम से दिखाउंगा। चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद नहीं हुआ था, फलस्वरूप कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गत विधानसभा में चुनाव में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया था कि जिस बूथ पर सबसे ज्यादा वोट मिलेगी, भाजपा को उस बूथ के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में पानापुर रंजीत पंचायत जयसिंहपुर अन्य दो पंचायत पर अधिक वोट प्राप्त होने पर भारतीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया।

जबकि श्री पासवान के पुत्र कुंदन पासवान के द्वारा मंच पर बैठे अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, विधायक ने बताया कि मैंने जो पूर्व में काम किया हूं, उससे कहीं ज्यादा काम करके दिखाऊंगा। लेकिन यह तब संभव हो पायेगा जब आप सभी का सहयोग एवं आर्शीवाद मिलता रहे। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम दीपक शर्मा संजय सहनी, फारूख आजम, ई. राकेश गुप्ता, बिंदेश्वरी यादव, फारूक आजम, वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। मौके पर सेठ साहनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम देवी, पान्नलाल प्रसाद, अमजद खान, कन्हैया प्रसाद, बलिराज सनी गोपालजी प्रसाद पूर्व मुखिया सुनील पासवान, सुमन मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, वशिष्ठ नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, अरुण कुमार, मदन मोहन गुप्ता, प्रदीप कुमार सहित तुरकौलिया और हरसिद्धि मंडल के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

