को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने अरुण सिंह-निदेशक मंडल ने लगायी मुहर

को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने अरुण सिंह-निदेशक मंडल ने लगायी मुहर
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। दी मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मनोनित किये गये है। बैंक प्रबंध निदेशक मंडल ने सर्वसम्मती से उपाध्यक्ष अरुण सिंह को अध्यक्ष नामांकित किया है। निदेशक मंडल द्वारा विधि एवं उपविधियों पर समुचित विचार करते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इनमें अध्यक्ष पद के रिक्त होने की स्थिति में उपविधि 49 बी व बिहार सहकारी समिति अधिनियम 1935 की धारा 14 (9) के प्रथम परन्तुक के प्रावधानों के आलोक में निदेशक मंडल सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है।  बताते चले कि बैंक के निर्वाचित अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह का 5 नवंबर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया, परिणामस्वरूप अध्यक्ष का पद रिक्त था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page