सुगौली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ हुआ शुरू

सुगौली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ हुआ शुरू
Facebook WhatsApp


सुगौलीॆ।नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस स्थित माई स्थान में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ व प्रवचन का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन सिकरहना नदी के किनारे अयोध्या के लाडले हर्षवर्धन जी महाराज ने वैदिक मंत्रोंचारण के साथ पुजा अर्चना कर जल बोझी कराया, तत्पश्चात् शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों कि संख्या में कुंवारी कन्या, महिला व पुरुष के साथ बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा   नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए यज्ञ से स्थल पहुंची।  

 

शोभा यात्रा का नगरवासियों ने अभिनंदन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान अनुप सरार्फ, उत्तम कुमार, संजीत सरार्फ, भोला सरार्फ, प्रयाग सरार्फ सह पत्नी शामिल थे। 7 दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन लाड़ले हर्षवर्धन महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी वाणी के अमृत रस से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सर्राफ और कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि कथा 10 से 17 दिसंबर प्रवचन का आयोजन किया गया है। शोभा यात्रा की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है।


थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर लगातार सशस्त्र पुलिस बल के जवान यज्ञ स्थल पर तैनात रहेंगे।मौके पर अंकुर चौधरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, विरेन्द्र कुमार सरार्फ, प्रदीप सरार्फ, भाजपा नेता विकास शर्मा, श्याम शर्मा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page