राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 दूसरे दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न
– रोमांचक फाइनल व समापन समारोह आज
मोतिहारी। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का दूसरा दिन गांधी मैदान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
बिहार के विभिन्न जिलों से आए अंडर 14 एवं 16 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम चरण में प्रवेश किया। एंड्र 14 वर्ग की अंतिम चार टीमें दूसरे दिन हुए मैचों के आधार पर जो टीमें फाइनल के लिए चयनित हुईं है, इनमें कटिहार, रोहतास, जमुई, पटना शामिल है। वही अंडर-16 में दमदार खेल दिखाते हुए जो टीमें अंतिम चरण में औरंगाबाद, सारण, पश्चिमी चंपारण, कटिहार का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह होगा।

दोनों वर्गों की चयनित टीमों के बीच फाइनल मैच 10 दिसंबर 2025 को गांधी मैदान में खेले जाएंगे। इसी के साथ समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। जिसमें मो. मोबासिर, रमेश कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, सुनील कुमार, भानु प्रकाश, राजीव कुमार, सर्वोतम रंजन, विपुल रंजन, रश्मि रंजन, रवि रंजन, अनिमेष कुमार, छोटन कुमार सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल टीम ने पूरे समय मैदान पर तैनात रहकर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा।

