राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए 13 प्रचार रथ रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए 13 प्रचार रथ रवाना
Facebook WhatsApp


– त्वरित एवं सुलभ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक पहल
मोतिहारी। आसन्न राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोतिहारी द्वारा 13 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले के दूर दराज क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन प्रचार रथों के माध्यम से आम जन-मानस को यह संदेश दिया जाएगा कि वे अपने लंबित वादों का निःशुल्क समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत में कराकर समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ सहज न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास तथा नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोतिहारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ”इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगण एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि बैंक ऋण, बिजली, पानी एवं टेलीफोन बिल, मोटर दुर्घटना दावा वाद ,पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद भूमि एवं राजस्व संबंधी वाद आदि का निस्तारण करा सकेंगे। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रसाद, मुकुंद कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार, रेशमा वर्मा, अवधेश कुमार, विद्या प्रसाद, रमेश रंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अनेक न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page