पिकअप की ठोकर से दस वर्षीय बच्ची की मौत
घोड़ासहन। जलावन के लिए लकड़ी चुनने गयी एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से हो गई। घटना रेलवे ढाला स्थित सब्जी बाजार के निकट मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। पिकउप चालक एवं उसके परिजनों ने बच्ची को स्थानीय सरकारी अस्पताल में लाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची के गंभीर स्थिति को देखते मोतिहारी रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी।
मृत बच्ची की पहचान घोड़ासहन स्थित हनुमान नगर वार्ड नंबर तीन निवासी पप्पू धनकर की पुत्री गीता कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। चालक की पहचान पुरनहिया स्थित गौतम कुमार के रूप में हुई है।

