13 दिसंबर को रक्सौल में एसएसबी की ओर से ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन

13 दिसंबर को रक्सौल में एसएसबी की ओर से ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन
Facebook WhatsApp


– 2 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद
– केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

रक्सौल। आगामी 13 दिसंबर को सशस्त्र सीमा बल  की 47वीं वाहिनी द्वारा ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 2000 से अधिक पुरुष और महिला प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।  शनिवार को 47वीं वाहिनी मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकारो को  संबोधित करते हुए एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी संजय रावत ने बताया कि एसएसबी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रक्सौल में भी पांच किलोमीटर लंबी यूनिटी रन आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे। इसके अलावा एसएसबी के डीजी संजय सिंघल, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, तथा एसएसबी मुख्यालय पटना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
– दौड़ का रूट
दौड़ एसएसबी मुख्यालय से शुरू होगी जो पंटोका मार्ग से होते हुए
पुनः एसएसबी मुख्यालय में समाप्त होगी। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी।  महिलाओं को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसमें स्कूल और कॉलेजों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना करेंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हो जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page