भोपतपुर में यूपी नम्बर का संदिग्ध स्कॉर्पियो बरामद
पूर्वी चंपारण। जिले के भोपतपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बझिया कला गांव से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव का भोला पासवान एक स्कॉर्पियो खरीद-बिक्री के लिए रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर स्कॉर्पियो को जब्त किया।

गाड़ी के अंदर तलाशी लेने के बाद गाड़ी का कोई कागजात नहीं मिला। इसके अलावे स्कॉर्पियो का इंजन एव चेचिस नम्बर घिसा गया है, जिससे सभी संख्याएं अस्पष्ट है। इसको लेकर पुलिस का मानना है कि उक्त गाड़ी चोरी की ही सकती है। जब्त किए गए स्कॉर्पियो का नम्बर यूपी 5 पीबी/ 6400 बताया गया है, जिसके संबंध में पुलिस विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।

