एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का हुआ अभिनंदन

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का हुआ अभिनंदन
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक में मंगलवार काे बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए एनडीए घटक दल के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया।

सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन सहित कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को माला पहना कर स्वागत किया। संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को चुनावी सुधारों को लेकर चल रहे अभियान को लेकर बात की। इसके साथ उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी सांसदों का मार्गदर्शन किया।

सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर को आगामी चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के सांसदों को रात्रि भोज पर चर्चा करेंगे। वही, आज वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर राज्य सभा में चर्चा होगी। इस चर्चा की शुरुवात गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी, जिसकी शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page