एनडीए की भारी जीत पर सम्मानित किए गये भाजपा कार्यकर्त्ता
मोतिहारी। मुफसिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक क्षेत्रीय बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीते विधानसभा चुनाव की समीक्षा के साथ संगठनात्मक दृढ़ता और विस्तार के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर नेताओं के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य के लिए कार्यकत्ताओ सम्मानित किया गया।
बैठक में संगठन महामंत्री बिहार प्रदेश भीखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल, एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, मोतिहारी जिला प्रभारी वरूण सिंह सहित पश्चिमी चंपारण और सारण के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक और विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।

