उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रक्सौल दौरे को लेकर तैयारी शुरू
-विधायक आवास पर कार्यकत्ताओं के साथ हुई बैठक
रक्सौल। आगामी 20 दिसम्बर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हरैया स्थित विधायक आवास पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक की।
कार्यक्रम को पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप तत्परता से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में लालबाबू सिंह, मृत्युंजय सिंह, मंटू गुप्ता, कमलेश कुमार, प्रवीण सिंह, मदन पटेल, नागेंद्र पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

