वाटगंज बेला में मिला युवक का शव
-परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
जांच में जुटी पुलिस
पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के वाटगंज बेला स्कूल के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृत युवक 27 वर्षीय उमेश सहनी है। हालांकि मौत के कारणों के संबंध में तरह-तरह की चर्चा है। परिजन हत्या की बात बता रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन का सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

