दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में भाग लेने की अपील
– कांग्रेस कार्यकत्ताओं की हुई बैठक
मोतिहारी। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम, बंजरिया पंडाल में पार्टी कार्यकत्ताओं की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया। बैठक में विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के कारणों की समीक्षा की गई।
बैठक में श्री राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की आत्मा है, और उनकी प्रतिबद्धता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। वहीं उन्होने “आगामी 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने की अपील की।

