सदर एसडीओ ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सदर एसडीओ ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Facebook WhatsApp


सुगौली। सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने सोमवार को अपराह्न अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने दाखिल-खारिज,परिमार्जन, भू-मापी कार्य,आधार सीडिंग, भूमि अभिलेख प्रविष्टि का गहन अवलोकन किया।साथ हीं भीम समग्र अभियान के तहत भूमिहीन परिवारों से जुड़े प्रतिवेदनों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने सभी शाखाओं में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जांच किया और  स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल सभी काम समय पर पूरा करा लिया जाय। लंबित सभी आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page