छात्रों के समस्याओ के निदान हेतु संघर्ष करेगा एसएफआई :देवदत्त वर्मा 

छात्रों के समस्याओ के निदान हेतु संघर्ष करेगा एसएफआई :देवदत्त वर्मा 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। छात्रों के प्रत्येक समस्याओं के निदान हेतु स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहेगा। उक्त बातें स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा मोतिहारी चांदममरी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कन्वेंशन को संबोधित करते हुए स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव देवदत्त वर्मा ने कहीं। श्री वर्मा ने नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा के बाजारीकरण पर प्रहार करते हुए कहा कि इसके लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी है और जारी रहेगी।

कन्वेंशन का उद्घाटन संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ तिवारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन के गौरवशाली इतिहास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।तत्पश्चात 11 सदस्यीय संगाठनिक कमिटी का गठन किया गया। जिसके के संयोजक सत्येंद्र कुमार, सह संयोजक सोनू संगम यादव, मधुसूदन, आर्यदीप कुमार, मुन्ना कुमार, संगम यादव, हिमांशु यादव, शशि भूषण, सुधीर कुमार एवं सूरज कुमार सदस्य निर्वाचित किए गए।

समापन भाषण करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के अंदर छात्रों का शोषण एवं दमन जाति एवं धर्म में विभाजित कर केंद्र तथा राज्य सरकार कर रही है और छात्र मुक बने हुए हैं। इसके लिए छात्रों को जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर देश में जागरूकता फैलाना होता तथा पढ़ाई के साथ-साथ लड़ाई करके समाज में बदलाव लाना होगा। तभी देश का कल्याण संभव है ।अंत में गगन भेदी नारों के साथ कन्वेंशन संपन्न हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page