गोविंदगंज के नवनिर्वाचित विधायक राजू तिवारी ने किया नागरिक अभिनंदन सामारोह का आयोजम

गोविंदगंज के नवनिर्वाचित विधायक राजू तिवारी ने किया नागरिक अभिनंदन सामारोह का आयोजम
Facebook WhatsApp

अरेराज। महंत शिव शंकर गिरि महाविद्यालय परिसर में रविवार को नवनिर्वाचित विधायक राजू तिवारी द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा चांदी का मुकुट पहना कर विधायक राजू तिवारी व पूर्व विधायक राजन तिवारी को सम्मानित किया गया।

सामारोह मेॆ बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि गोविंदगंज की जनता ने जो मान सम्मान दिया है उसे गिरने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा की मैं एक बात बार-बार दोहराता हूं कि आपका नेता नहीं बेटा और भाई बनकर इस गोविंदगंज की जनता का सेवा करता रहूंगा। सम्मान समारोह में सुगौली विधायक बबलू गुप्ता, सेवानिवृत प्रोफेसर कामेश्वर मिश्र, जदयू नेता जन्मजय पटेल सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा नेता विवेकानंद पांडे ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page