769 लाख रूपये की लागत से बन रहे हॉस्पिटल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुबिधाएं
पूर्वी चम्पारण। जिले के बनकटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 769 लाख रूपये की लागत से त्रिशूल इंजिकान प्राइवेट लिमिटेड के द्धारा तीन मंजिल भवन का निर्माण कराया जा रहा हैं इस समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रो के लोगो को सभी तरह के सुविधाएं मिलेगी। यह मिनी सदर हॉस्पिटल लगभग 150 बेड का होगा जिसमे चौबीस घंटे अनुभवी डॉक्टर,एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे और सभी तरह के मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी मरीजों को एक छत के अंदर एक्सरे, ऑक्सीजन, अल्ट्रासाउंड, निमुलाइजर, खून जांच, पेशाब जांच,बीपी, शुगर इत्यादि की जांच सहित सभी सुबिधाये मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।इस तरह के हॉस्पिटल का निर्माण से इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि यह हॉस्पिटल पूरे अनुमंडल मे एक ही होगा।इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से पुरे क्षेत्र के ग्रामीणों मे हर्ष व्याप्त हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों मे लालबाबू राय, मौफिज, लखराज राय, शंभू पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

