ट्रक सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त , चालक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाने के बीपी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। मॉल वाहक ट्रक पर 2556 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।बताया गया है कि जब्त शराब रॉयल स्टेज ब्रांड की सुपीरियर विस्की है , इसको उत्तरप्रदेश से लाया जा रहा था। शराब की ट्रक के साथ कुशीनगर यूपी के चालक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक कुशीनगर का शिशुपाल कुशवाहा बताया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वही जब्त शराब में रॉयल स्टेज की 180, 375 , 750 एलएल की बोतले शामिल है। उक्त शराब 286 कार्टून में रखी गई थी। जिसे जब्त कर पुलिस थाने लाई है। पुलिस टीम में चकिया अंचल निरक्षक अरविंद कुमार , थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय , एसआई गौरव कुमार , राजकुमार राजू , पीएसआई साक्षी कुमारी , मौसम कुमार , मोहिनी कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।


