9 किलो चरस सहित थार गाड़ी पर सवार 6 तस्कर गिरफ्तार
-अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
पूर्वी चंपारण। जिले के हरैया थाना पुलिस द्धारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 9 किलो चरस के साथ आरजे 25 सीबी 4021 नंबर की थार गाड़ी पर सवार 6 तस्कर गिरफ्तार किये गये।दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी,कि नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप आने वाली है।
सूचना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया,जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, सर्किल इंस्पेक्टर सुगौली अशोक कुमार पाण्डेय, प्रभारी थानाध्यक्ष हरैया सोना लाल कुमार, पीटीसी वीरेन्द्र कुमार आजाद एवं थाना पुलिस बल शामिल थे।
टीम ने कस्टम चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही थार गाड़ी की तलाशी के दौरान झोले में छिपाकर रखे गए 9 किलो चरस बरामद किए गए।
डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है,जो भारत के विभिन्न राज्यों में इनका नेटवर्क है,गिरोह के द्वारा थार में नेपाल से चरस लेकर पांच लोग आ रहे थे। उनकी निशानदेही पर आगे छापेमारी कर एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चरस को नेपाल से सुगौली और मोतिहारी के रास्ते ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार तस्करो की पहचान अशोक अग्रवाल, पिता–केदार लाल, निवासी–कैलाश टॉकीज, गंगापुर, राजस्थान,टीकमचंद गोयल, पिता–कैलाश चंद, गंगापुर, राजस्थान,सर्वजीत साहनी, पिता–सेट सुखी साहनी, निवासी–तुरकौलिया, मोतिहारी,मेघराज, पिता–रामप्रसाद शाह, निवासी–तांगा खजुरिया, नेपाल
बंगाली वर्मा, पुत्र–स्व. मुंशीलाल वर्मा, निवासी–इटावा (वर्तमान),कमलदेव राम, पिता–झगरू राम, निवासी–रतनपुर, रक्सौल के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद चरस व वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

